सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:महिला-बच्चे समेत 3 गंभीर रूप से घायल
सिद्धार्थनगर में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइकों पर सवार महिला और 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक मोटरसाइकिल नेपाली और दूसरी भारतीय थी। नेपाली बाइक पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सवार था। वहीं, भारतीय बाइक पर चालक के साथ करीब 12 वर्षीय बच्चा और एक महिला सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेपाली बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में नेपाली बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति और भारतीय बाइक पर सवार महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर खून के निशान के साथ मृतकों और घायलों के जूते व अन्य सामान भी पड़े मिले। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड