गोरखपुर में जमीन विवाद में सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू हिरासत में, महानगर अध्यक्ष फरार
गोरखपुर में जमीन विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जफर अमीन उर्फ डक्कू को राजघाट पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला का है, जहां जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
वहीं, जफर अमीन डक्कू का पक्ष है कि विवादित जमीन उनके नाम है और उनके पास उसके दस्तावेज मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन के वास्तविक स्वामित्व का निर्धारण राजस्व अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद किया जाएगा।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जमीन के वास्तविक स्वामित्व और स्थिति का पता राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद चलेगा। पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड