संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा षष्ठी व्रत, कुश की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
गोरखपुर।भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार को गोरखपुर सहित पूरे देश में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ षष्ठी व्रत रखा। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मुख्य रूप से माताओं ने एक दिवसीय व्रत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कुश की पूजा-अर्चना कर संतान के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार षष्ठी व्रत के दिन भगवान बलराम (हल-मूसल) और छठ माता की पूजा की जाती है। पूजा में बिना जोते हुए खेतों से प्राप्त अन्न तथा भैंस के दूध-दही का विशेष रूप से प्रसाद चढ़ाया जाता है। सुबह से ही घरों में व्रत की तैयारियां शुरू हो गईं और महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर संतान की दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना की।
कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और उसे दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड