मनुस्मृति जलाने के विरोध में प्रदर्शन से पहले विशाल त्रिपाठी हाउस अरेस्ट
चौरीचौरा गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनुस्मृति जलाने के विरोध में प्रदर्शन को लेकर विश्व हिंदू सनातन कल्याण परिषद के नेता विशाल त्रिपाठी ने बुधवार को दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन का समय निर्धारित किया था। प्रदर्शन से पहले ही झंगहा थाने के एसआई अवधेश तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विशाल त्रिपाठी को सुबह करीब 8:30 बजे उनके निजी आवास, राघोपट्टी पड़री फैजाबाद रोड से हाउस अरेस्ट कर लिया।
हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद विशाल त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने विरोधियों को बताना चाहते हैं कि विश्व हिंदू सनातन कल्याण परिषद और सवर्ण समाज किसी के दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सवर्ण समाज का विरोध नहीं रुका तो संगठन की ओर से बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। संगठन के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी आवाज दबाने का प्रयास बताया, जबकि पुलिस की ओर से कार्रवाई के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड