ब्रह्मपुर पीएचसी और बरही सीएचसी को मिले सात नए डॉक्टर, ग्रामीणों को बेहतर इलाज की उम्मीद
चौरीचौरा गोरखपुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तीन डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जबकि बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को चार नए चिकित्सक मिले हैं। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
ब्रह्मपुर पीएचसी पर डॉ. ओंकार द्विवेदी और डॉ. सिद्धांत सर्राफ को तैनात किया गया है। इनके साथ महिला चिकित्सक डॉ. शिवानी खरवार भी मरीजों को सेवाएं देंगी। महिला चिकित्सक की तैनाती से महिलाओं और विशेषकर गर्भवती मरीजों को जांच व इलाज में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
वहीं, बरही सीएचसी में डॉ. सिद्धांत सर्राफा, डॉ. ओमकार द्विवेदी, डॉ. सुषमा खरवार और डॉ. शिवानी की तैनाती की गई है। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन निर्धारित तिथियों पर ब्रह्मपुर पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक सलाह और उपचार की व्यवस्था रहेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जांच और इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त डॉक्टरों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी। ऐसे में नए चिकित्सकों की तैनाती को ग्रामीणों ने स्वागत योग्य कदम बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।
संजय द्विवेदी, विशाल द्विवेदी, प्रमोद चौरसिया, सुमेर गुप्ता, पुजारी यादव, ज्योदीप द्विवेदी, संतोष गुप्ता उर्फ पकौड़ी, रमेश निषाद, ललित निषाद, रामनिवास, बीपी निषाद, विजय दुबे और छोटू शर्मा समेत कई ग्रामीणों ने डॉक्टरों की तैनाती का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि नए चिकित्सकों के आने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड