नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
संतकबीरनगर, 02 सितंबर 2026। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत संतकबीरनगर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को यह सफलता मिली।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 805/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद अली उर्फ बाकर, निवासी ग्राम गौसपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने 1 सितंबर 2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त को 2 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक इल्ताफ खान, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, कांस्टेबल रजनीश यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार पटेल एवं महिला कांस्टेबल ज्योति पासवान शामिल रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड