संतकबीरनगर- नंदौर मंडी में बाहरी वाहनों की घुसपैठ से स्थानीय ट्रक व्यवसाय तबाह, 30 वर्षों से चल रहा रोजगार संकट में, यूनियन ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई संरक्षण की गुहार।
ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन संघ नंदौर ने नंदौर बालू-मोरंग मंडी में बाहरी, ओवरलोड व अवैध वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने स्थानीय ट्रक व्यवसायियों के संरक्षण की जोरदार मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र 312 मेहदावल के मूल निवासी विगत 25 से 30 वर्षों से बाप-दादा के जमाने से ट्रक व्यवसाय से जुड़कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन विगत 3 महीनों से नंदौर स्थित बालू/मोरंग मंडी में स्थानीय व्यवसायियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
आरोप है कि बिहार से वैध तरीके से बालू व मोरंग लादकर लाने वाली स्थानीय गाड़ियां मंडी में हफ्तों-दस दिनों तक बिना बिक्री के खड़ी रह जाती हैं, जबकि बाहरी अवैध व ओवरलोड वाहन मंडी में सीधे प्रवेश कर सस्ते दामों पर #संतकबीरनगर- नंदौर मंडी में बाहरी वाहनों की घुसपैठ से स्थानीय ट्रक व्यवसाय तबाह, 30 वर्षों से चल रहा रोजगार संकट में, यूनियन ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई संरक्षण की गुहार।
ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन संघ नंदौर ने नंदौर बालू-मोरंग मंडी में बाहरी, ओवरलोड व अवैध वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने स्थानीय ट्रक व्यवसायियों के संरक्षण की जोरदार मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र 312 मेहदावल के मूल निवासी विगत 25 से 30 वर्षों से बाप-दादा के जमाने से ट्रक व्यवसाय से जुड़कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन विगत 3 महीनों से नंदौर स्थित बालू/मोरंग मंडी में स्थानीय व्यवसायियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
आरोप है कि बिहार से वैध तरीके से बालू व मोरंग लादकर लाने वाली स्थानीय गाड़ियां मंडी में हफ्तों-दस दिनों तक बिना बिक्री के खड़ी रह जाती हैं, जबकि बाहरी अवैध व ओवरलोड वाहन मंडी में सीधे प्रवेश कर सस्ते दामों पर माल बेचकर बाजार पर कब्जा कर रहे हैं।
यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि नंदौर मंडी में बाहरी वाहनों के अवैध प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और स्थानीय व्यवसायियों के हितों की रक्षा की जाए, ताकि हजारों परिवारों की आजीविका बच सके। बेचकर बाजार पर कब्जा कर रहे हैं।
यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि नंदौर मंडी में बाहरी वाहनों के अवैध प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और स्थानीय व्यवसायियों के हितों की रक्षा की जाए, ताकि हजारों परिवारों की आजीविका बच सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड