संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है।
पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था।
दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते – जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना।
दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा – माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा – अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो।
जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड