₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

अनाथ बच्चों के लिए टीन शेड की व्यवस्था कराई नीलमणि ने

Durgesh Mishra

संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि तथा पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अनाथ बच्चों के रहने के लिए टीन शेड निर्माण की व्यवस्था कराई है। सोमवार को उन्होंने निर्माण कार्य के लिए बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे बरसात के मौसम में बच्चों को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा।

नीलमणि की इस मानवीय पहल से ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान बच्चों को अब खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी नहीं होगी और उन्हें सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। ग्राम निवासी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि नीलमणि ने केवल निर्माण सामग्री ही उपलब्ध नहीं कराई, बल्कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यक खर्चों में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने नीलमणि के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी