शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद कुमार मिश्रा ने जनपद की समितियों और निजी विक्रय केंद्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण स्थिति जानने के लिए मेहदावाल और सेमरियावा क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उपस्थित किसानों से भी खाद के वितरण के संबंध में फीडबैक लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने उपस्थित किसानों को बताया कि आवश्यकता के अनुसार ही खाद का क्रय करें और कैश मेमो या रसीद जरूर दुकानदार से लें।
साधन सहकारी समिति लोहरौली खास एट भगौसा के सचिव संजय द्वारा गोदाम का निरीक्षण नहीं कराए जाने के कारण उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। ADO सहकारिता को निर्देश दिए गए कि इस समिति की जांच कर आख्या प्रस्तुत करें। इसके अलावा बिग्रामीर और भितिया कला समिति का भी निरीक्षण किया गया, जहां सचिव द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा था और खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में थी। मौके पर स्टॉक रजिस्टर और स्टॉक बोर्ड पर सूचनाओं के अद्यतन करने की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कर भागने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया। मेहदावल क्षेत्र में साधन सहकारी समिति भितिया कला, जायसवाल ट्रेडर्स, कौवाथोर, ओम खाद भंडार, मिश्रौलिआ मिश्र, सिंह खाद भंडार, सांडे खुर्द, डीसीएफ सांडे कला, महावीर खाद एवं बीज भंडार, कप्सुआ, डीसीएफ कप्सुआ, कृष्णमूर्ति कृषक सेवा केंद्र, जमोहरा और सेमरियावा क्षेत्र में सेराज आलम खाद भंडार, विगरा अव्वल, साजिद खाद भंडार, बिगरा अव्वल, साधन सहकारी समिति, बिगरा मीर, जमाल खाद भंडार, सेमरियावा, साधन सहकारी समिति, लोहररौली खास का निरीक्षण किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड