शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 के तहत वांछित सुमित पाल उर्फ बन्टी को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वादी अमित कुमार ने 25.12.2025 को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा और का0 अनुभव त्रिपाठी शामिल थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड