शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता और विश्वास निर्माण की भावना को मूर्त रूप देते हुए, संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आज दिनांक 27.07.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट और मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की। टीम ने उनके घर-घर जाकर कुशलक्षेम पूछी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें यह विश्वास दिलाया कि महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट और मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और पुलिस हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इस पहल से भावुक हुए कई वृद्धजनों ने कहा कि ‘आज पुलिस केवल कानून की नहीं, बल्कि अपनों की तरह हमारी चिंता करने आई है।’ उन्होंने महुली पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का संवाद समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है।
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग का वास्तविक उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक संवेदनशीलता, विश्वास और सहयोग का हाथ बढ़ाना भी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का सतत प्रयास किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड