शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अंकुर राज तिवारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शासन स्तर से मिलने वाली सभी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर ही विधायक ने संबंधित उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मृतकों के आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से मृतकों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और इसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उनके इस संवेदनशील व्यवहार और त्वरित पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड