शुरू न्यूज़
सोमवार को संतकबीरनगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बस्ती-खलीलाबाद हाइवे पर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि चारपाई पर बैठे दादा-दादी, नाती और पोते को रौंदता हुआ ट्रक घर में घुस गया। हादसे में लालजी, उनकी पत्नी ज्ञानमती, पोते आदर्श और नाती सत्यम की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार करीब 60 किमी थी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर दबे हुए शवों को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ, कोतवाल और ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। ट्रक को क्रेन से निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक मुरादाबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड