शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 में वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया है। सुमित पाल पुत्र किशुनपाल, निवासी लखनापार थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा, और का0 अनुभव त्रिपाठी द्वारा की गई। विदित हो कि दिनाँक 25.12.2025 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने हा0मु0 खरवनिया थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड