संत कबीर नगर के मगहर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर पंचायत परिसर में एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कल्पित हॉस्पिटल के डीएमडी डॉ. सोनी सिंह के सौजन्य से रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी और डॉ. सोनी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम भी है। चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है। उन्होंने कल्पित हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
कल्पित हॉस्पिटल के डीएमडी डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का अमूल्य उपहार बन सकती है।” उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी अपील की। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में आने वाले मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं के उत्साह ने यह संदेश दिया कि समाज में आज भी मानवता और सेवा की भावना जीवंत है। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद अवधेश सिंह, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा रक्तदान जैसी महान सेवा के लिए समाज को प्रेरित करना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड