शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार की रात रामगढ़ताल के नौकायन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झील में सैर कराने वाली दो स्पीड बोट आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच को डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन तीन अन्य अभी भी भर्ती हैं, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लखमुद्दीन के रूप में हुई है, जो पिपरा गांव, हाटा जिला कुशीनगर का रहने वाला था। घायलों में से एक कयामुद्दीन अंसारी है, जो कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में अजीज नगर का रहने वाला है। दोनों दोस्त अपने परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे और यह हादसा हो गया।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड