₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

थाने से बाहर निकलते ही युवती ने पिया फिनाइल, मची अफरातफरी

अनूप शुक्ला

गोरखपुर के चौरीचौरा थाने के सामने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहाँ थाने से बाहर निकलते ही देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने फिनाइल पी लिया और अचेत होकर गिर गई। युवती को बेहोश पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर चौरी चौरा सीएचसी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवती दोपहर में चौरी चौरा थाने पहुंची थी और पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। जब थाने में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, तो वह बाहर निकली और अपने बैग में रखकर लाई फिनाइल की बोतल निकालकर उसे पी लिया।

पुलिस के अनुसार, युवती ने 23 जुलाई को अपने प्रेमी और चौरीचौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि धनंजय उसे शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए चौरीचौरा पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग कर रही थी, जिसे उसकी ही शिकायत के आधार पर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी