शुरू न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत ने शनिवार को प्रांत कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रमों और 27 जुलाई से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इस अभियान को एक उत्सव और संगठनात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 6 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की 3 लाख 28 हजार सदस्यता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचेगा।
अभियान के अंतर्गत इस वर्ष 3,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। केवल गोरखपुर महानगर में ही परिषद 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 51 हजार विद्यार्थियों और 5 सौ शिक्षकों तक सदस्यता अभियान पहुँचाएगी। इस अभियान के दायरे में महाविद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान, छात्रावास और पुस्तकालय भी शामिल रहेंगे।
संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि निखिल गुप्ता को गोरक्ष प्रांत का सदस्यता प्रमुख और संपदा द्विवेदी को सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में 80 विस्तारक इस अभियान को गति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य एवं प्रांत सदस्यता सह प्रमुख संपदा द्विवेदी तथा प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय भी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड