शुरू न्यूज़
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो मोटर बोटों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पानी में गिर गए, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी 21 वर्षीय लखमुद्दीन के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों में कयामुद्दीन अंसारी और बच्चा हमजा सहित तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है और दोनों बोट चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही प्लेटफॉर्म संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने हादसे के बाद सूर्यास्त के बाद नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रामगढ़ताल में नाव संचालन के लिए जियो-फेंसिंग लागू करने और पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड