शुरू न्यूज़
लखनऊ में राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहें तथा राष्ट्रवादी पार्टी की विचारधारा और जनहित के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और जनसेवा के उद्देश्य को लेकर इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर राष्ट्रवादी पार्टी को और अधिक सशक्त एवं जन-जन की आवाज़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड