शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर में 27 जुलाई, 2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 18 अधिकारियों का जुलाई 2026 का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मा0 प्रभारी मंत्री जी के जनपद भ्रमण के दौरान 26 जुलाई, 2026 को अपराह्न 1:00 बजे से जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी किया गया था। बैठक में जनपद के समस्त अधिकारियों को अद्यतन प्रगति के साथ प्रतिभाग करना आवश्यक था, क्योंकि किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण बैठक के दौरान आ सकता था। बैठक में जनपद के समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति होती है, जिससे क्षेत्र स्तर की समस्याओं का निराकरण बैठक के दौरान ही किया जा सकता है।
मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित होने से रोष व्यक्त किया गया और भविष्य के लिए सचेत किया गया। जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध करने का निर्देश दिया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में पुनः पुनरावृत्ति होने पर मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान कर दी जायेगी।
वेतन अवरुद्ध किए जाने वाले अधिकारियों में अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, शहरी, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनज खण्ड-2, अधिशासी अभियन्ता, सेतु निगम, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत खलीलाबाद, अधिशासी अभियन्ता, मेंहदावल, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, पर्यटन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला दुग्ध विकास अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी, प्रधानाचार्य, आई0टी0आई, प्रबन्धक, कौशल विकास एवं सहा0 आयुक्त एवं सहा0 निबन्धक, सहकारिता का नाम सम्मिलित है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड