शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुर्तियां चौराहे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 6 बजे खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने टीनशेड में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि शेड के नीचे मौजूद एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लालजी (55), उनकी पत्नी ज्ञानमती (50), पौत्र आदर्श (10) और नाती सत्यम (8) के रूप में हुई है।
दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर फैलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुमताज अहमद ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक हादसा है। एक ही परिवार के चार सदस्यों का यूं अचानक चले जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, एक साथ चार मौतों से पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड