शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक के हीरापुर-नीमटोला गाँव के बच्चे शिक्षा पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए एक खतरनाक नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर कोई पुल नहीं है और ना ही कोई सुरक्षित रास्ता। बच्चे जान हथेली पर रखकर इस नदी को पार करके स्कूल जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खतरनाक नदी को पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाँव में चिंता का माहौल है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गाँव के लोग अब सरकार से माँग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस नदी पर एक पुल बनाया जाए ताकि बच्चों की जान को खतरा न रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड