संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार।
विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड