शुरू न्यूज़
बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया वार्ड संख्या-2 में बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जब बड़े भाई ने अपने छोटे भाई इब्राहिम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों और आरोपी भाई ने आनन-फानन में घायल इब्राहिम को इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इब्राहिम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस जीएमसीएच, बेतिया पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड