शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड संख्या-09 में बेखौफ अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना शुक्रवार देर रात पल्लवी साइबर कैफे नामक एक सीएसपी सेंटर में हुई। चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से पहले दुकान की छत पर लगी एस्बेस्टस शीट को हटाया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर गल्ला बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे करीब ₹1 लाख नकद लेकर फरार हो गए।
इस सेंटर पर कॉमन सर्विस सेंटर के साथ आधार बैंकिंग की सेवाएं भी संचालित की जाती हैं। इसके संचालक रवि रंजन कुमार शुक्रवार शाम दुकान अपने स्टाफ अरमान अंसारी को सौंपकर महोदीपुर मीर टोला स्थित ससुराल चले गए थे। अरमान ने रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद की थी, और शनिवार सुबह 8:00 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो छत टूटी मिली और नकदी गायब थी। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखे कीपैड मोबाइल, दो लैपटॉप या बैंकिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन को छुआ तक नहीं, जिससे साफ है कि वे केवल नकद लूटने की पूरी तैयारी के साथ आए थे।
घटना के तुरंत बाद रवि रंजन कुमार ने मझौलिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया, लेकिन उनका आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस सुस्ती से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है, और उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी, नकदी बरामदगी और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड