शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड के चौबे टोला में 26 वर्षीय विवाहिता माधुरी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका के पिता अशोक साह ने बताया कि वर्ष 2016 में माधुरी की शादी रणधीर साह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से पहले भी माधुरी ने फोन पर इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर इसे संदिग्ध मौत का रूप देने की कोशिश की गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड