रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सिरिसिया में स्वर्ण कारोबारी से लूट का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

S9 Bihar

सिरिसिया में स्वर्ण कारोबारी से लूट का सफल उद्भेदन, 5 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी समेत दो गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण के सिरिसिया थाना क्षेत्र में स्वर्ण कारोबारी से हुई लूट और गोली मारकर जख्मी करने की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधियों को हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक 5 हजार रुपये का इनामी अंतरजिला लूटकांड का फरार अभियुक्त भी शामिल है।
दरअसल, 31 अगस्त 2026 की देर रात स्वर्ण कारोबारी गोविन्द साह, पिता सुरेन्द्र साह, निवासी गरभुआ लाला टोला, थाना सिरिसिया, दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरिसिया थाना क्षेत्र के दोकनपुर छोटी नहर के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया और उनके पास मौजूद सोना-चांदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद सिरिसिया थाना में कांड संख्या 170/26, दिनांक 01 सितंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर सदर-1 एवं सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
SIT ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी सूचना, मानवीय सूचना और पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष सिरिसिया को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परसा नवका पुल के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 18 वर्षीय मुसाफिर अंसारी, पिता असगर अंसारी, निवासी बेलवनवा, थाना योगापट्टी और 19 वर्षीय दीपक कुमार, पिता लाल बिहारी प्रसाद, निवासी बलुआ परेगवा, थाना योगापट्टी के रूप में हुई है। इनमें दीपक कुमार 5 हजार रुपये का इनामी अंतरजिला अपराधी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दीपक कुमार से पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योगापट्टी थाना क्षेत्र के अलावा मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में भी छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मुसाफिर अंसारी योगापट्टी थाना कांड संख्या 82/26 और सिरिसिया थाना कांड संख्या 170/26 में वांछित था। वहीं दीपक कुमार के खिलाफ योगापट्टी थाना कांड संख्या 82/26, सुगौली थाना कांड संख्या 38/26 और सिरिसिया थाना कांड संख्या 170/26 दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सिरिसिया लूटकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में SDPO सदर-1 अजीत कुमार, SDPO सदर-2 राकेश भाष्कर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी राजेश कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी ज्वाला सिंह, DIU टीम बेतिया, सिरिसिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनंत कुमार सहित सिरिसिया थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्वर्ण कारोबारी से लूट और गोलीकांड के मामले में बड़ी सफलता मिली है, वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी