रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

युवती के कथित अपहरण पर लाठी-डंडे से मारपीट, वीडियो वायरल

S9 Bihar

युवती के अपहरण को लेकर बवाल, लाठी-डंडे से जमकर मारपीट; वीडियो वायरल
युवती के कथित अपहरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दक्षिण पंचायत के बुधलिया गांव का है। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। आरोप है कि युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। घटना के बाद लड़की पक्ष की ओर से युवती को वापस करने के लिए लड़का पक्ष के लोगों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
इसी विवाद के बीच बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हो रही है। मारपीट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। घटना में एक महिला के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।
वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब कथित प्रेमी-प्रेमिका का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में युवती खुद यह कहते हुए नजर आ रही है कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है। हालांकि, हमारा चैनल इस वीडियो की भी पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि युवती की मां के आवेदन पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और युवती के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती के अपहरण का मामला वास्तविकता में क्या है और मारपीट की घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी