बाइक की डिक्की में छिपी थी 2 किलो 80 ग्राम चरस, SSB ने दबोचा कथित तस्कर
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान जवानों ने एक कथित तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया।
बताया गया कि इनरवा SSB कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से मादक पदार्थ की खेप लेकर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही जवानों ने छठिया घाट के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।
इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। जवानों ने उसे रोककर बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखा गया 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुआ। चरस मिलते ही जवानों ने युवक को हिरासत में लेकर बाइक और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी धुरेन्द्र राउत के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी ने बरामद चरस और बाइक को जब्त करने के बाद गिरफ्तार युवक को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही चरस की यह खेप पकड़े जाने के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
एसएसबी ने साफ किया है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड