नौतन के मडुवाहा में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप
पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पूर्व के विवाद को लेकर एक 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामला बरदाहा पंचायत के मडुवाहा वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान मडुवाहा निवासी सिपाही यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव का गांव के ही वीरेंद्र उर्फ गिरी यादव से पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर देर रात मारपीट की घटना हुई, जिसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मुकेश की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। ऐसे में पति की मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के विवाद तथा मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल युवक की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपों की पूरी सच्चाई जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड