छपरा में महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में PMCH रेफर
छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी एक महिला को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक महिला को तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर के बाहर बैठी महिला भी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हालांकि, घटना के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घायल महिला के बेटे दीपक सिंह ने घटना को लेकर अपनी बात रखी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड