शुरू न्यूज़
समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा सोनम कुमारी की बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मलंग स्थान के पास हुई, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं।
मृतका के पिता उमेश ठाकुर ने बताया कि एक युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद शादी से इनकार पर ही इस हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड