शुरू न्यूज़
समस्तीपुर जिले में एक माह से लापता 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव स्थित एक खेत में जेसीबी से खुदाई कर करीब 10 फीट नीचे दफन शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव के 14 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था और गांव के ही आनंदी सिंह पर संदेह जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस के लगातार दबाव के कारण मुख्य आरोपी आनंदी सिंह ने कुछ दिन पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव दफनाने का स्थान बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से खेत की खुदाई कर शव बरामद किया।
मृतक के पिता रामप्रीत यादव ने बताया कि आरोपी आनंदी सिंह अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है। उनके बड़े बेटे को पहले झूठे शराब मामले में फंसाया गया था। परिवार द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने आरोपी की शराब लदी टोटो को पकड़ा था, जिससे उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में आनंदी सिंह लगातार उनके बड़े बेटे की हत्या की धमकी देता था। परिवार बड़े बेटे को लेकर सतर्क रहता था, लेकिन आरोपी ने छोटे बेटे निशांत को निशाना बना लिया।
विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण ही आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने पुष्टि की कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरी वारदात स्वीकार कर ली है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड