नोनिया टोला चौक पर रफ्तार का कहर! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर
शिकारपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नोनिया टोला चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों घायल युवकों के सिर, मुंह और नाक से खून निकल रहा था और वे सड़क पर तड़प रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेतिया रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान बेतिया के पार्वती टोला निवासी अखिलेश कुमार और शिकारपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेतिया भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की।
वहीं, अस्पताल के गार्ड ने भी इस दौरान मानवता की मिसाल पेश की। परिजनों के पहुंचने से पहले गार्ड ने दोनों घायलों को आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया और उनकी देखरेख में मदद की।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड