धर्मपुर चौक पर खूनी मारपीट, किशोर की मौत से मचा हड़कंप; पांच पर हत्या का आरोप
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ पंचायत स्थित धर्मपुर चौक के समीप सोमवार को मारपीट की घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल के पुत्र सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी सुनील जायसवाल के पुत्र शिवम पटेल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि धर्मपुर चौक के समीप दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल शिवम पटेल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सूरज जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इधर, मृतक के बड़े भाई ने अपने ही गांव के पांच लोगों पर सूरज जायसवाल की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसी बीच मामले में एक आरोपी जीएमसीएच बेतिया में इलाज कराने पहुंचा था, जहां पीड़ित पक्ष के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि, मारपीट की वजह और हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच और पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड