मुआवजे की मांग को लेकर बैरिया पावर ग्रिड पर ग्रामीणों का हंगामा
बैरिया। थाना क्षेत्र के मियापुर पंचायत के तिलंगही नया टोला में रविवार को विद्युत पोल बदलने के दौरान करंट की चपेट में आने से मानव बल के रूप में कार्यरत बिजली मिस्त्री रविरंजन कुमार यादव (28) की मौत हो गई। मृतक बथना पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित फुलझरिया गांव निवासी बिनोद यादव के पुत्र थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बैरिया पावर ग्रिड पहुंचकर हंगामा किया। बताया गया कि रविरंजन करीब दो वर्षों से विद्युत विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत थे। पोल बदलने के दौरान उन्होंने लाइनमैन झुना कुमार के साथ काम शुरू किया। कर्मियों के अनुसार, सुबह 9:15 बजे शटडाउन मांगा गया था। इसी दौरान रविरंजन करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए। उन्हें नौतन पीएचसी से बेतिया रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, जिसे पुलिस ने समझाकर हटाया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही। एसडीओ लालबिहारी हजरा ने जल्द बिजली सेवा बहाल करने की बात कही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड