शुरू न्यूज़
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित महना गांव के युवा एथलीट सेतु मिश्रा ने चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। सेतु मिश्रा 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में शामिल थे, जहाँ भारतीय टीम ने मेजबान चीन को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। विजेता भारतीय टीम में सेतु मिश्रा के अलावा आस्तिक प्रधान, सैंड्रा मोल साबू और श्रावणी सचिन सांगले भी शामिल थे।
महना गांव निवासी सेतु मिश्रा वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से जुड़े हुए हैं और लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। सेतु मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे पश्चिम चंपारण में गर्व और खुशी का माहौल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड