शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती पुल पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बढ़ईया गांव के निवासी असफाक आलम और उनके दोस्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दी। वे तैरकर महिला तक पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उसे किनारे लाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नदी से बाहर सुरक्षित निकाले जाने के बाद महिला की स्थिति सामान्य पाई गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित अपने साथ घर ले गए। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने असफाक आलम की इस साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश करने वाले कार्य की जमकर सराहना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड