अवधिया टोला में रुपये की ठगी मामले में फरार अभियुक्त के घर साइबर थाने ने चिपकाया इश्तिहार
योगापट्टी। थाना क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित अवधिया टोला निवासी मुन्ना कुमार गुप्ता के साथ रुपये की कथित ठगी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर गुरुवार को साइबर थाना पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बाजा बजवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी।
बताया जाता है कि नौवगांवा गांव निवासी मुकेश कुमार बैठा, पिता मोतीलाल बैठा, पर मुन्ना कुमार गुप्ता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 280/24 दर्ज है। शिकायत के अनुसार, मुकेश कुमार बैठा योगापट्टी में एचडीएफसी बैंक का सीएसपी संचालक था, जहां मुन्ना कुमार गुप्ता ने अपना खाता खुलवाया था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसके नाम पर वर्चुअल क्रेडिट कार्ड बनवाकर रुपये का अवैध लेन-देन किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह विदेश में काम करता है। पेमेंट आने के बाद खाते से रुपये कटने की जानकारी मिली। बड़े भाई से खाता जांच कराने पर वर्चुअल क्रेडिट कार्ड से लेन-देन का पता चला, जबकि शिकायतकर्ता ने कार्ड का उपयोग नहीं किया था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त काफी दिनों से फरार है। इश्तिहार के माध्यम से उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत हाजिर होने की सूचना दी गई है। अनुपालन नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड