शुरू न्यूज़
फेसबुक रील पर धमकी भरा कमेंट, सरपंच रजिया तबस्सुम ने बैरिया थाने में दिया आवेदन
बैरिया। मलाही बलुआ पंचायत की सरपंच एवं अनुमंडल सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने फेसबुक रील पर कथित धमकी भरा कमेंट किए जाने के मामले में सोमवार के दिन बैरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके फेसबुक आईडी से आदर्श विद्यालय निकेतन के उद्घाटन कार्यक्रम की एक रील पोस्ट की गई थी। इसी पोस्ट पर वार्ड संख्या 18 निवासी गुड्डू गुप्ता ने कथित तौर पर अपने फेसबुक आईडी “RDX गुड्डू गुप्ता” से टिप्पणी की, जिसमें लिखा गया कि, “क्या मैडम आप रात को भी नहीं चल सकती है?”। रजिया तबस्सुम का कहना है कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते लगातार क्षेत्र में लोगों से मिलती-जुलती हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण देर शाम या रात में भी घर लौटती हैं। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि पूर्व में भी अज्ञात हमलावरों द्वारा उन पर रात में गोली चलाई जा चुकी है, जिसकी सनहा बैरिया थाना में दर्ज है। उन्होंने गुड्डू गुप्ता के पुराने आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड