शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी 42 वर्षीय संतोष साह आम बेचकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरकटियागंज-बेतिया मुख्य पथ पर एसएसबी कैंप के समीप सोफा गांव के पास सड़क पर खड़े एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संतोष साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
संतोष साह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीण और परिजन शव को लेकर नरकटियागंज पहुंचे और नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस चक्काजाम के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम को समाप्त करवाया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग की है।
इस हादसे से मृतक के परिवार का सहारा छिन गया है और पूरे घर में मातम छाया हुआ है। संतोष साह की पत्नी प्रेमशीला देवी, बेटी अंजली कुमारी और दोनों छोटे बेटों रोहित व राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। एक आवारा सांड के हमले ने जहां एक परिवार का सहारा छीन लिया, वहीं इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड