शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा बैरागी पंचायत के बरवा सानी गांव में एक घर के अंदर अलमारी के नीचे से एक साथ लगभग 20 से 25 कोबरा के बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार देर रात जब गांव के निवासी जोखन यादव के परिवार के लोग अलमारी से सामान निकाल रहे थे, तभी उनकी नजर इन सांपों पर पड़ी। इसके बाद घर में अचानक अफरा-तफरी मच गई और एक के बाद एक कई कोबरा के बच्चे बाहर निकलने लगे, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चला गया।
इस घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे परिवार और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अलमारी के नीचे या घर के आसपास कोबरा का बिल हो सकता है, जिससे और भी सांप निकल सकते हैं। परिवार ने सतर्कता दिखाते हुए कुछ कोबरा के बच्चों को बाल्टी में सुरक्षित रखा है, ताकि वे इधर-उधर फैलकर किसी को नुकसान न पहुंचाएं।
सांपों के निकलने की खबर फैलते ही बरवा सानी समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और सांपों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ने और पूरे घर की जांच कराने की मांग की है। वहीं, विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ऐसी स्थिति में सांपों को पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें और केवल प्रशिक्षित वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम की सहायता लें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड