₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

मझौलिया में सीएसपी से ₹1 लाख की चोरी, लैपटॉप-मोबाइल छोड़ गए चोर

A9Bharat News

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट वार्ड 09 में शुक्रवार की रात करीब 1 बजे अज्ञात अपराधियों ने पल्लवी साइबर कैफे के एस्बेस्टस शीट को खोलकर गल्ले से ₹1 लाख नकद उड़ा लिए। इस साइबर कैफे में सीएसपी के साथ आधार बैंकिंग का काम भी होता है। पीड़ित सीएसपी संचालक रवि रंजन कुमार ने शनिवार सुबह 8 बजे मझौलिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक पुलिस का कोई भी नुमाइंदा घटनास्थल पर जांच करने नहीं पहुंचा। पुलिस के इस रवैये और चोरी की घटना से स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों में गहरा आक्रोश और दहशत है।

शातिर अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। संचालक रवि रंजन कुमार शुक्रवार शाम अपने कर्मचारी अरमान अंसारी को दुकान सौंपकर मझौलिया के महोदीपुर मीर टोला स्थित अपने ससुराल चले गए थे, जिसके बाद कर्मचारी भी रात 8:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट गया था। शनिवार सुबह 8 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तब चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने ₹1 लाख नकद के अलावा वहां रखे दो-दो लैपटॉप, बैंकिंग मोबाइल और बिक्री के लिए रखे कीपैड फोन को हाथ तक नहीं लगाया। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों से कारोबारी वर्ग काफी डरा हुआ है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी