शुरू न्यूज़
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के नाती निशांत कुमार ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे चंपारण का नाम रोशन किया है। निशांत को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4099 और ओबीसी कैटेगरी में 1628वीं रैंक मिली है। इस बड़ी कामयाबी के बाद जब वह अपने ननिहाल बेतिया पहुंचे, तो उनका फूल-मालाओं, पटाखों और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे परिवार और शुभचिंतकों ने मिलकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
मूल रूप से बिहार शरीफ के रहने वाले निशांत ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अपने गृह आवास से ही पूरी की थी। इसके बाद वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा चले गए, जहां उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। निशांत के पिता संजय कुमार खगड़िया में क्यूटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां संगीता कुमारी एक गृहिणी हैं। निशांत ने अपनी सफलता में सबसे बड़ा योगदान अपनी मां का बताया है, जो लगातार तीन वर्षों तक कोटा में उनके साथ रहकर पढ़ाई में हर कदम पर उनका सहयोग करती रहीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, मामा-मामी, शिक्षकों और अपनी बड़ी बहन को दिया है, जो खुद भी कोटा में रहकर डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही हैं।
भविष्य में एक कुशल डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले निशांत की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता राहुल कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने अपने कार्यों से चंपारण का नाम देशभर में रोशन किया, उसी तरह उनके नाती निशांत कुमार भी चिकित्सा के क्षेत्र में देश और समाज की सेवा कर परिवार तथा चंपारण का मान और ऊंचा करेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड