₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलना एनडीए सरकार की देन है: रेणु देवी

A9Bharat News

बिहार के बेतिया अंतर्गत मझौलिया प्रखंड की सेनुअरिया पंचायत में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डिग्री कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इस समारोह का शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से किया। इसके बाद डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व डिप्टी सीएम और विधायक रेणु देवी, डीसीएलआर शिवम गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव, कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार चौधरी, सेनुअरिया पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव और बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम और विधायक रेणु देवी ने कहा कि मझौलिया प्रखंड के सेनुअरिया पंचायत में डिग्री कॉलेज का खुलना बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोलने के फैसले के चलते ही आज पूरे सूबे में 211 डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक पढ़ाई शुरू हो पाई है। उन्होंने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सरकार प्रखंड स्तर पर ही प्राथमिक से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई की हर सुविधा मुहैया करा रही है।

कार्यक्रम के दौरान सेनुअरिया पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने विधायक और अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस परिसर में अब प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय और डिग्री कॉलेज तीनों संचालित हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर हाई स्कूल के एचएम फिरोज आलम ने जनप्रतिनिधियों से परिसर में चहारदीवारी और साइकिल स्टैंड बनवाने की मांग की। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें डिग्री कॉलेज की अंजलि और रौशनी मैडम की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान, विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अंत में सभागार में मुख्यमंत्री का भाषण ऑनलाइन सुना।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी