शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। भसुरारी पेट्रोल पंप के पास खेलते हुए 14 वर्षीय भुलाई पटेल अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मासूम बच्चा दर्द से बुरी तरह तड़प उठा और चीखता रहा, जिससे वह लगभग 60 प्रतिशत तक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटनास्थल पर कुछ ही पलों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि मदद करने के बजाय कई लोग अपने मोबाइल से बच्चे का वीडियो बनाने और रील तैयार करने में व्यस्त दिखाई दिए। इसी असंवेदनशील भीड़ के बीच, गांव के मनोज कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश की और अपनी जान की परवाह किए बिना, एक साथी के साथ मिलकर घायल बच्चे को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार के अनुसार बच्चा करीब 60 प्रतिशत झुलस चुका है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में मनोज कुमार की बहादुरी और संवेदनशीलता की जमकर सराहना हो रही है। यह घटना समाज के सामने एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है कि ऐसे गंभीर समय में किसी की जान बचाना ज्यादा ज़रूरी है या फिर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालना, लेकिन मनोज कुमार जैसे लोगों ने यह साबित कर दिया है कि इंसानियत आज भी ज़िंदा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड