शुरू न्यूज़
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिहारशरीफ के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर की वर्षों पुरानी बाढ़ और जलजमाव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बिहारशरीफ शहर के मध्य से होकर बहने वाली पंचाने नदी में सालों से जमी गाद के कारण मानसून में जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। शहरवासियों को स्थायी राहत दिलाने के लिए उन्होंने सरकार से देवीसराय से सोहसराय होते हुए रहुई तक पंचाने नदी की व्यापक गाद सफाई कराने की मांग की।
इसके साथ ही, डॉ. सुनील कुमार ने कोसुक में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का विस्तार बिहारशरीफ से सोहसराय होते हुए बबूरबन्ना मोहल्ला तक करने का मुद्दा भी सदन में रखा। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से नदी के संरक्षण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर के समग्र विकास, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को नई गति मिलेगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग ने इस विषय को नगर विकास एवं आवास विभाग को स्थानांतरित करने की सहमति दी। नगर विकास एवं आवास मंत्री ने सदन में आश्वस्त किया कि रिवर फ्रंट परियोजना के विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री द्वारा गाद सफाई और परियोजना विस्तार पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का आभार जताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड