शुरू न्यूज़
पश्चिम चंपारण में वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड पर वाल्मीकिनगर और पनियहवा स्टेशन के बीच भापसा नदी के रेलवे पुल संख्या 357 के पास सोमवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली भालू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर भालू का शव पड़े रहने के कारण करीब दो घंटे तक रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनपाल राजेश रोशन, वनरक्षी सुजीत कुमार और पशु चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए भालू के शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन सामान्य हो सका। मदनपुर वनक्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत हुई और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इस रेलखंड पर वन्यजीवों के रेलवे ट्रैक पर आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। यह हादसा एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा, ट्रैक पर निगरानी बढ़ाने और रेलवे व वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करता है। फिलहाल सभी की नजर वन विभाग की जांच पर टिकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड